तालाब की जमीन से हटाया कब्जा, एडीएम-एसडीएम ने चौपाल में सुनीं शिकायतें
कौशाम्बी, मई 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल के ग्राम चकमाहपुर पांडेय मऊ में बुधवार को अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद भरवारी की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया गया।चौपाल के दौरान तालाब की जमीन पर कब्जे और भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम ने पैमाइश कर कार्रवाई की। ग्राम निवासी सूरज यादव पुत्र रामबहादुर यादव की शिकायत पर तालाब की भूमि की पैमाइश कराई गई। जांच में भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने पर जेसीबी की सहायता से चारों ओर मेड़बंदी कराकर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं नीरज कुमार पुत्र बृजलाल की शिकायत पर तालाब की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाया गया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.