तालाब की जमीन पर मदरसा, नए निर्माण पर लेखपाल ने लगाई रोक
गंगापार, जून 19 -- क्षेत्र के उतराव गांव में तालाब की भूमि पर मदरसा संचालित होने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर तालाब की जमीन पर किए जा रहे नए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि केवल निर्माण कार्य रोक देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि तालाब की पूरी भूमि की जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों के अनुसार, उतराव गांव में स्थित रकबा संख्या 185 की 16 बिस्वा तालाब की जमीन के कुछ हिस्से पर पिछले कई वर्षों से मदरसे का संचालन किया जा रहा है। समय-समय पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.