बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। सदर तहसील के भदेश्वरनाथ गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाने वालों के लिए शुक्रवार का दिन भारी पड़ा। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चार कब्जेदारों के घर को ढहा दिया। दो कब्जेदारों को चेतावनी देते हुए एक पखवारे में जमीन खाली करने का निर्देश दिया। यह मामला पिछले 15 वर्षों से चल रहा है। अब कोर्ट के निर्देश पर सदर तहसील की टीम ने कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत भदेश्वरनाथ निवासी प्रेमबिहारी ने गांव के गड़ही पर कब्जा कर घर बनाने की शिकायत करीब 15 साल पहले की। यह शिकायत उन्होंने अपने पट्टे के जमीन पर अवैध कब्जे के बाद की। मामला विभिन्न अधिकारियों की टेबल से होते हुए राजस्व न्यायालयों में गुजरता रहा। अंत में मामला हाईकोर्ट प्रयागराज पहुंचा। जहां से कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया...