बाराबंकी, मई 26 -- मसौली। बाराबंकी रामनगर हाईवे शहाबपुर टोल प्लाजा पर अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने टोल प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और टोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर आरोप लगाए और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसान यूनियन रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामू वर्मा एव ब्लॉक महामंत्री अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि टोल प्लाजा परिसर में कुछ जमीन तालाब के रूप में दर्ज है, उस पर कब्जा कर टोल कार्यालय का निर्माण किया गया है। संगठन ने इसे तालाब के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर किसान नेता का कटा टोल, धरने पर बैठे किसान...