संभल, अप्रैल 3 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा गाटा संख्या 120 की तालाब की जमीन पर मकान बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि यह मामला नया नहीं है। करीब तीन वर्ष पूर्व भी इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई थी, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए लेखपाल को मौके पर भेजा था। जांच में भूमि को तालाब की संपत्ति मानते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। इसके बावजूद 29 मार्च 2026 से दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार हल्का लेखपाल की कथित मिलीभगत से गलत नापतौल कर निर्माण को बढ़ावा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.