बांका, अप्रैल 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 के महमदपुर मोहल्ले में फुलवासा पोखर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा भड़क उठा। योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने तथा आधी-अधूरी खुदाई के विरोध में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि लघु जल संसाधन विभाग द्वारा करीब 12 बीघा में फैले पोखर के जीर्णोद्धार की योजना स्वीकृत की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर महज 7 से 8 बीघा क्षेत्र में ही खुदाई कर खानापूर्ति की जा रही है। इससे सिंचाई की उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान मनोहर यादव, तुलसी यादव, विजय कुमार, अरविंद यादव, गैवी रजक, मोहन यादव, राजकिशोर झा, बुधन यादव, नीरज कुमार, ब्रह्मदेव रजक, नंदू यादव समेत अन्य किसानों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.