तालाब की खुदाई अभी से कराने के दिए निर्देश
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए पंचायतों में अभी से काम कराए जाएंगे। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है कि वर्षा व संभावित बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर तत्काल काम कराएं। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी घाट, तालाब, पोखर, नाले, गहरे गड्ढे, अवैध खुदाई वाले स्थान व जलभराव क्षेत्रों का चिन्हांकन कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं पानी की गहराई संबंधी साइन बोर्ड तत्काल लगाए जाएं। ऐसे घाट या स्थल जहां दुर्घटना की संभावना अधिक हो, वहां आमजन को जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। यह भी पढ़ें- बाढ़ से पहले तैयारियों की समीक्षा, कार्ययोजना पूरी करने के निर्देश नाव संचालन वाले क्षेत्रों में जर्जर व असुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.