तालाब की कटान से डिहवा गांव का संपर्क मार्ग बाधित, किया प्रदर्शन
बलरामपुर, जून 14 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौहत्तर कलां के मजरा डिहवा तक जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग तालाब की कटान से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों के ध्यान न देने पर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने मार्ग पर खड़े होकर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि डिहवा से चौहत्तर कलां व मुख्य मार्ग तक पहुंचने का यही एकमात्र नजदीकी रास्ता है। तालाब की पटरी पर लगातार कटान होने से मार्ग संकरा और खतरनाक हो गया है। यह भी पढ़ें- तालाब की कटान से डिहवा गांव का संपर्क मार्ग बाधित, ग्रामीणों का प्रदर्शन बरसात में पानी बहने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.