लखनऊ, अप्रैल 27 -- निगोहां। निगोहां के हरिहरपुर पटसा गांव में आबादी से सटे एक तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूरों, पत्तियों और बांसकोठी में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश पांडेय और आरक्षी दिनेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। ग्रामीणों की सूझबूझ और समय रहते किए गए, प्रयासों के चलते आग बस्ती की ओर बढ़ने से रुक गई। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। यह भी पढ़ें- टटलगांव में महिलाओं ने बुझाई आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.