अमरोहा, मार्च 8 -- बछरायूं। तालाब के किनारे गोवंशीय के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे बजरंगदल व विहिप कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को पांच घंटे का समय देते हुए बिजनौर बदायूं स्टेट हाइवे जाम की चेतावनी दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम ढयौटी के निकट स्थित तालाब के किनारे सुबह कुछ लोगों ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखे। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। उधर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकशी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं शेरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जांच में पता चला है कि...