देवघर, मार्च 27 -- मधुपुर। महतो बहियार पांडेय टोला अवस्थित तालाब के किनारे कीचड़ से 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए तो वहां कीचड़ में सना शव देखकर हल्ला मचाया। मृतक की पहचान महतो बहियार गांव निवासी किशोर मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। मृतका की पत्नी मुगिया देवी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा 40 वर्षीय पति किशोर मांझी की निर्मम हत्या कर दी गई है। और साथ छुपाने का उद्देश्य से तालाब में फेक दिया गया है। मृतक दिहाड़ी मजदूर था, घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके छह बच्चे हैं। चार बेटियां और दो बेटे हैं। ग्रामीणों ने बताया किशोर गुरुवार देर शाम घर से निकला था फिर घर लौटकर नहीं आया। सुबह में तालाब किनारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.