पाकुड़, मार्च 8 -- नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव के समीप एक तालाब के किनारे स्थित पेड़ के नीचे शनिवार को एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसा पतरापाड़ा निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है। वह पाकुड़ में एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। स्थानीय लोगों ने खेतों के किनारे स्थित पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव देखा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना से सहायक अवर निरीक्षक मनदीप मेहता, अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और अनंत साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.