हरदोई, जून 7 -- हरदोई। ग्राम प्योदी मजरा सहोरिया बुजुर्ग में रविवार शाम एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला। गांव निवासी भैयालाल ने सूचना दी कि उनके पुत्र प्रताप का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया गया कि युवक ने अपनी शर्ट के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बघौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...