कोडरमा, अप्रैल 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। देवीपुर स्थित पनसोती आहर के जीर्णोद्धार के दौरान भरे हुए तालाब का पानी मेढ़ काटकर बहा दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर गर्मी के इस समय, जब पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, तालाब को खाली कर देना गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक जल व्यवस्था के ही तालाब को खाली कर दिया गया। इससे न केवल लोगों को बल्कि तालाब पर निर्भर पशु-पक्षियों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह तालाब ही उनका प्रमुख जल स्रोत होता है, लेकिन अब पानी नहीं रहने से स्थिति चिंताजनक हो गई है।बताया जाता है कि उक्त आहर का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग द्वारा करीब 34 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई...