प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी शिव प्रसाद पुत्र कड़ेदीन ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह तालाब में मत्स्य पालन, सिंघाड़ा, मखाना की खेती करता है। गांव के कुछ अराजकतत्वों ने तालाब को पानी विहीन कर दिया है। नाली बंद करने से पानी नहीं गया, जिससे तालाब सूख गया। इससे मत्स्य पालन और सिंघाड़ा, मखाना की खेती प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी मनबढ़ हो गए हैं। पीड़ित शिव प्रसाद ने तालाब में पानी भराए जाने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चुनाव न लड़ने को दी जा रही धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.