बुलंदशहर, जून 25 -- मोहल्ला नई बस्ती स्थित नूर तालाब का पानी कब्रिस्तान के पास छोड़ दिया गया।गंदा पानी मकानों तक पहुंचने पर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर मामले की इतिश्री की है। मोहल्ला नई बस्ती में नूर तालाब है। बताया जाता है कि नूर तालाब के बराबर में डूबी हुई जमीन को किसी प्रॉपर्टी डीलर ने खरीद ली है। इसलिए नगर पंचायत प्रशासन जनरेटर की मदद से गंदे पानी को निकलवाकर पास के ही कब्रिस्तान के पास एक गड्ढा खुलवाकर उसमें डलवाया जा रहा है।बीती रात पानी गड्ढे से निकलकर मकानों तक जा पहुंचा। यह भी पढ़ें- तालाब का गंदा पानी मकानों तक पहुंचा,प्रदर्शन मोहम्मद अली ,सरफराज,इरसाद ने बताया कि पानी भरने से एक बकरे की मौत हो गई है। पानी से सर्प निकलकर घरों में घुस रहे है। जिस कारण महिलाएं ओर बच्चे डरे सहम...