कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में दो सौ वर्ष पुराने तालाब पर अवैध कब्जे के आरोप में में गुरुवार की शाम से ग्रामीणों ने डायट मैदान में अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनशन अनवरत रूप से जारी रहेगा। मंझनपुर तहसील अंतर्गत दिया उपहार गांव के लगभग 40 लोग गुरुवार की शाम से डायट मैदान में धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो सौ साल पुराने तालाब पर ग्राम प्रधान तथा तहसील अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर अवैध कब्जा करा दिया गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। अनशन पर बैठे दिया उपहार गांव के निवासी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधान द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे...