लखनऊ, दिसम्बर 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के सरथुवा में प्लाटिंग कंपनी तालाब सहित अन्य सरकारी जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग कर रही थी। भाकियू सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम भेजकर अतिक्रमण खाली करवा दिया। सरथुवा में प्लाटिंग कंपनी ने लगभग दो करोड़ से अधिक की जमीन पर कब्जा करके उसमें प्लाट काट दिया था। एसडीएम पवन पटेल ने बताया कि भाकियू व ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में मंगलवार को टीम भेजी गई थी। जिसने जेसीबी की मदद से कब्जा खाली करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.