शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम बझेड़ा बझेडी, कुइयां और हसौआ में तालाब व चारागाह भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने, खुदाई, ट्रैक निर्माण और वृक्षारोपण के निर्देश दिए। चारागाह भूमि पर गौशाला निर्माण और हरे चारे की बुवाई कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को 15 जून से पहले हर गांव में कम से कम एक नए तालाब की खुदाई शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात से पहले जल संचयन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी तिलहर जीत सिंह राय समेत अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी तिलहर जीत सिंह राय, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने पशुओं के पंजीकरण रजिस्टर को जांचा यह भी पढ़ें- गोवंशो के लिए नैपियर घास की व्यवस्था करने का नि...