हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। शहर के तालाब ओवर ब्रिज पर जाम लगना आम बात हो गई है। गुरुवार को भी काफी देर तक जाम लगा। जाम लगने का मुख्य कारण यह है कि रोडवेज बसों को चालक के द्वारा ओवर ब्रिज से पहले रोका जाता है। इस कारण हर रोज ओवर ब्रिज से पहले वाहनों की कतारें लगती है। जाम के चलते लोगों को दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज के अधिकारी इससे बेसुध बने हुए हैं। जाम की समस्या निजात पाने के लिए शहर के तालाब क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाया गया। इसके बाद भी आगरा अलीगढ मार्ग पर जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के घासमंडी फुटपाथ पर सुबह से शाम तक वाहन खड़े रहते हैं। किशोर टाकीज चौराहा व मधुगढी चौराहा वाहनों के गुजरने से आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा शहर के तालाब ओवर ब्रिज की बात करें तो यहां ओवर ब्रिज से पहले बसों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.