तालाबों से उड़ रही है धूल, बिन पानी व्याकुल पशु-पक्षी
कौशाम्बी, मई 25 -- सिराथू ब्लॉक के 79 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में तीन सौ से अधिक तालाबों की खुदाई कराई जा चुकी है। तालाबों की खुदाई व मरम्मत में मनरेगा योजना का करोड़ों रुपया जिम्मेदारों ने खर्च किया। लेकिन तालाबों में बूंद भर पानी नहीं है। भीषण गर्मी में मवेशियों के सामने पीने के पानी के लाले पड़े हैं। पशुपालक भी परेशान हैं। सीडीओ ने एक माह पूर्व तालाबों को पानी से लबालब करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके यदा कदा ही तालाब भरवाए गए। हालत यह है कि कहीं तालाबों से धूल उड़ रही है तो कहीं तालाबों को बच्चों ने खेल का मैदान बना लिया है। मनरेगा योजना से खुदवाए गए तालाबों में करोड़ों रुपया मजदूरी के नाम सिल्ट सफाई के नाम पर खर्च हो चुका है। बावजूद इसके तालाबों में बूंद भर पानी नहीं है। भीषण गर्मी में तालाबों में पानी नहीं होने से मवेशियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.