गंगापार, जून 5 -- गर्मी में जिन तालाबों में पानी रहना चाहिए वो तालाब सुखे पड़े हैं और तालाबों से धूल उड़ रही है जिसके चलते पालतू मवेशी से ले कर वन्य जीव प्राणियों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि जंगली जानवर भटकते भटकते प्यास बुझाने के लिए घरों तक आ जाते हैं। वन्य जीव प्राणियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना रहता है। बताते चलें कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौहट के लोहरा गांव का भुजवा तारा तालाब सहित बड्डिहा, दिघलो, दसौती आदि गांव के तालाबों में पानी के जगह धूल उड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...