लखनऊ, मार्च 24 -- मत्स्य पालन मंत्री ने गोमती का किया निरीक्षण तालाब में फैले प्रदूषण से मरी मछलियांइटौंजा, संवाददाता।बीकेटी के अकड़रिया कला गांव में गोमती किनारे मृत पायी गई मछलियों की खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने मौके पर जाकर गोमती नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आबादी के बीच तालाबों में गड्ढा खोदकर तैरते हुए फूलों की खेती कराये जाने के निर्देश दिए। जिससे पानी साफ रहेगा और राजस्व भी बढ़ेगा।बीकेटी के अकड़रिया कला गांव में आबादी के बीच स्थित तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने से फैले प्रदूषण से दो दिन पूर्व काफी संख्या में मछलियां मर गईं थी। तालाब के पट्टा धारक ने मृत मछलियों को गोमती नदी के किनारे फेंक दिया था। इस मौके पर एसडीएम बीकेटी साहिल कुमार नायक, तहसीलदार आकाश पांडेय, मत्स्य...