गंगापार, अप्रैल 23 -- इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी के लिए पेयजल पहली जरुरत है। इसके लिए जहां आमजन हैंड पंप या अन्य विकल्प निर्भर करता है, लेकिन पशु-पक्षियों के लिए गांव के तालाब-पोखर ही मात्र एक सहारा हैं। किन्तु जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण गांव के तमाम तालाब सूखे पड़े हैं। जिसके चलते निराश्रित गोवंश हो या पशु-पक्षी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बता दें विकासखंड उरुवा क्षेत्र के अमिलिया कलां, उरुवा, लेहड़ी, ऊंचडीह आदि कई गांवों में जी रामजी के तहत खोदे व सफाई किये गए तालाबों में सिर्फ धूल उड़ रही है। इन दिनों तेज हवा के कारण आए दिन आगजनी की घटना होती रहती है। यह भी पढ़ें- नवादा की पांचों नदी सहित कई उप नदियां भी सूखीं ऐसे में तालाबों में पानी न होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। उरुवा गांव के ग्रामीण अधिवक्त...