पटना, अप्रैल 6 -- ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैट्री ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। परियोजना का निरीक्षण करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने सुझाव दिया कि उत्तर बिहार में अवस्थित तालाबों अथवा जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर एवं रेज्ड स्ट्रक्चर के साथ सोलर परियोजनाओं की असीम संभावनाएं है। इन सभी पर नवीनतम तकनीक के तहत कार्य किए जाएं। कजरा परियोजना की कुल क्षमता 301 मेगावाट सौर ऊर्जा और 523 मेगावाट-आवर बैट्री भंडारण प्रणाली है। इसमें फेज-एक में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा और 282 मेगावाट-आवर बैट्री भंडारण क्षमता का वाणिज्यिक संचालन 26 फरवरी से हो रहा है। फेज-2 में 116 मेगावाट सौर ऊर्जा और 241 मेगावाट-आवर बैट्री भंडारण का निर्माण तेजी से चल रहा है। ऊर्जा मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.