तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य पर अविलंब लगे रोक
दरभंगा, मई 8 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। गंगासागर, दिग्घी व हराही समेत दरभंगा शहर और जिले के अन्य तालाबों एवं वेटलैंड्स की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तालाब बचाओ अभियान की ओर से गुरुवार को शहर में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा गंगासागर तालाब किनारे से शुरू होकर लहेरियासराय धरना स्थल तक गयी।
पदयात्रा का आयोजन पदयात्रा की शुरुआत पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता मंजू झा, राम नारायण झा, उमेश राय, रवि के पटवा, धीरेंद्र कुमार झा, डॉ. विद्या नाथ झा व नारायण मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठन के आलावा छात्र और महिलाओं ने भाग लिया। धरना स्थल पर एक सभा भी हुई। सभा को छात्र नेता दिलीप कुमार, वामपंथी नेता धीरेंद्र कुमार झा, बैद्यनाथ यादव, आरके दत्ता, शारदा नंद चौधरी, स्वयंसेवी संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.