सीवान, मार्च 21 -- बजट में शहरी क्षेत्र में बस व टैक्सी स्टैंड बनाने, एंबुलेंस व शव वाहन खरीदने, तालाबों के चारों तरफ सीढ़ी व शहर के सौन्दर्यीकरण को शामिल किया गया है। नप के सभी वार्डों की गली पथ का पक्कीकरण, नामांकन, लेन संख्या, सड़क का नामकरण, दिशा प्रदर्शक साइन बोर्ड आदि का प्रावधान है। शहर के बाजार में अतिक्रमण के कारण होने वाले सड़क जाम से निजात के लिए अलग से नुक्कड़ बाजार बनाने के लिए जमीन का चयन करते हुए निर्माण कराने की व्यवस्था बजट में है। वहीं, शहरी क्षेत्र में चिल्ड्रेन पार्क, तालाबों के सौन्दर्यीकरण, वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाने, विवाह मंडल व सामुदायिक भवन का निर्माण कराना शामिल है। साथ ही, सुसज्जित शौचालय की सुविधा लोगों को उपलब्ध करानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.