दरभंगा, अप्रैल 13 -- शशिनाथ सिंह दरभंगा। शहर के जलस्तर में कमी और बढ़ते जल संकट के बीच तालाब बचाओ अभियान की बैठक बलभद्रपुर स्थित प्रो. शारदा नंद चौधरी के आवासीय परिसर में डॉ. आरबी खेतान की अध्यक्षता में हुई। प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि सुरक्षा, संरक्षण और सौंदर्यीकरण के नाम बुडको की ओर से न्यायालय और सरकार के गाइडलाइंस के विरुद्ध लगातार किए जा रहे विनाशकारी हस्तक्षेप तालाबों के अस्तित्व को खत्म कर देगा।  उन्होंने कहा कि अभी भी हराही तालाब में बाहर से मिट्टी लाकर भराई की जा रही है, जो बुडको की मनमानी है। बुडको को सबसे पहले इन तीनों तालाबों से गाद को हटाना चाहिए ताकि इसकी पूर्व क्षमता के जल भण्डारण को रेस्टोर किया जा सके। यह भी पढ़ें- तालाबों के अस्तित्व पर उत्पन्न हुआ खतरा तीनों तालाबों में वर्षा के समय ताजा वर्षा जल भरन...