तालाबों के अवैध कब्जों को हटाएं
प्रयागराज, जून 25 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को हुई जनसुनवाई के दौरान तहसीलों में तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए। फूलपुर तहसील में उनके पास जब शिकायत आई तो उन्होंने एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय को निर्देश दिया कि सभी आठ तहसीलों में कमेटी बनाकर कब्जा हटवाने के लिए काम कराएं। इसके साथ ही एसीएम चतुर्थ जूही प्रसाद को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई करें। गुरुवार को डीएम कार्यालय में कुल 157 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से अधिकांश संपत्ति के बंटवारे और रास्ते पर कब्जे की शिकायतें थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.