मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- नगर निगम : - नगर भवन में हुई सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक- स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के आयोजन पर हो रहा विचारमुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।शहर के तालाबों की सफाई होगी। सोमवार की शाम नगर भवन में सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह निर्णय हुआ। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने हर इलाके में समय पर सफाई व कचरा उठाव को लेकर हिदायत दी। घर-घर से कचरा उठाव या गली से मेन रोड तक सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई दिखनी चाहिए। इसमें कोताही पर कार्रवाई होगी।स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हो रही तैयारी का फीडबैक लेते हुए आम दिनों में बेहतर साफ-सफाई पर फोकस रखने की नसीहत दी गई। नगर आयुक्त ने बताया कि वार्डों के बीच स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता कराने पर भी विचार हो रहा है। इसमें साफ-सफाई में बेहतर करने वाले वार्ड को पुरस्कृत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.