शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र के बसखेड़ा बुजुर्ग गांव में बरसाती जलभराव और तालाबों की बदइंतजामी पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को कड़े तेवर में दिखे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने न केवल तालाब, नाली, सड़क और श्मशान घाट की दशा खुद देखी, बल्कि जिम्मेदार अफसरों को एक-एक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए। डीएम ने कहा कि एक माह के अंदर सभी कार्य जमीन पर दिखने चाहिए, नहीं तो संबंधित जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 30 दिन बाद दोबारा निरीक्षण होगा। बसखेड़ा बुजुर्ग पहुंचते ही डीएम ने गांव के दोनों तालाबों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में तालाबों के भरने से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता, जिससे घरों और रास्तों पर जलभराव हो जाता है। स्थिति समझते ही डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि तालाब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.