हापुड़, मार्च 31 -- भारतीय किसान यूनियन(लोकहित) के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला मुख्यालय में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने जिले की लघु सिचांई विभाग द्वारा तालाबों की जीर्णोद्धार कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, लेकिन इसमें अनियमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस संबंध में कई बार पूर्व में भी अवगत कराया गया, लेकिन आजतक कोई ठोस व प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के गांवों में तालाबों के पुनर्जीवन के नाम पर अनदेखी हो रही है जो कि सरकारी धन का दुरूपयोग है। उन्होंने तालाबों की जीर्णोद्धार मानकों के अनुसार कराने की म...