तालाबों की जमीन को राजस्व अभिलेखों में कराएं दर्ज
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार ने तालाबों और अन्य पारंपरिक जलाशयों के संरक्षण को लेकर सभी जिलों के डीएम को सख्त निर्देश जारी किए हैं। शासन ने कहा है कि तालाबों से संबंधित भूमि का राजस्व विभाग को समयबद्ध तरीके से हस्तांतरण कर राजस्व अभिलेखों में उसका सही दर्जीकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए। शासन स्तर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 15 जुलाई तक हुई प्रगति की समीक्षा में जिन मामलों में कार्रवाई अधूरी पाई गई, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए राजस्व विभाग और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभिलेखों का सत्यापन व आवश्यक प्रविष्टियां समयबद्ध ढंग से दर्ज कराने को कहा गया है। तालाबों की भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.