प्रयागराज, जुलाई 9 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को संगम सभागार में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जाने वाले भूजल सप्ताह के आयोजन व तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली। इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम 'जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' है। भूजल संरक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत 16-17 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर, 18-19 जुलाई को ब्लॉक व क्षेत्र पंचायत स्तर पर, 20-21 जुलाई को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर व 22 जुलाई को जिलास्तर पर कार्यक्रम होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सीडीओ हर्षिका सिंह को नोडल नामित किया गया है। भूजल संरक्षण अभियान तहत तालाबों, चेकडैमों का जीर्णोद्धार कराने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्यता के साथ कराने, तालाबों की साफ-सफाई कराते हुए जल-संचयन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सरकारी स्कूलों, पंच...