कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- सदर तहसील क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित मंडपघाट तालाब का होली से पहले सौंदर्यीकरण ग्राम प्रधान व सचिव ने शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालते समय तालाब में खेत की बात कही तो तालाबी रकबे की पैमाइश करने के लिए एडीएम व सीडीओ से कहा गया। अधिकारीद्वय ने एसडीएम सदर से कहा, पर आज तक पैमाइश नहीं हो सकी। इसके चलते तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। म्योहर गांव के उत्तरी हिस्से में लगभग आठ बीघे का मंडपघाट तालाब है। सदियों पुराने तालाब के पास अति प्राचीन हनुमान जी का मंदिर भी है। देव स्थल होने के चलते ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान विमला देवी व सचिव संदीप सिंह ने इस्टीमेट बनवाकर तालाब का सौंदर्यीकरण फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में शुरू कराया। तालाब के पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में मिट्टी का कार्य भी हो चु...