विकासनगर, सितम्बर 12 -- परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर डाकपत्थर पीजी कॉलेज में धरना देकर तालाबंदी कर रहे एवीबीपी कार्यकर्ता और एनएसयूआई कार्यकर्ता शनिवार को आपस में भिड़ गए। तालाबंदी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोक हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि तालाबंदी से बेवजह छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,जबकि एवीबीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र हितों के लिए वह आंदोलन कर रहे हैं। बाद में कॉलेज प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर शांत कराया। हालांकि एवीबीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि मांग पूरी न होने तक तालाबंदी और धरना जारी रहेगा। दरअसल, 31 अगस्त से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डाकपत्थर पीजी कॉले...