लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- धौरहरा तहसील के रामनगर बगहा में पुरानी खतौनी में हेराफेरी करके तालाब, चकमार्ग, मरघट, चारागाह, खलिहान, बंजर, परती भूमि कुछ लोगों के नाम कर दी गई। आरोप है कि इसमें तत्कालीन लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध है। कुछ जमीन का बैनामा भी होने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम इसे गंभीर प्रकरण मानते हुए जांच शुरू कराई है। रामनगर बगहा के ताज मोहम्मद, कपिल शुक्ला, गब्बर सिंह, नय्यूम, सायरा, हसीना आदि ने एसडीएम से शिकायत की है। इसमें बताया कि जालसाजों ने नवीन परती, तालाब, सीलिंग भूमि, बंजर नवीन परती, चकमार्ग आदि की खतौनी में हेराफेरी की गई है। दूसरों के नाम बैनामा भी कर दिया है जो दाखिल खारिज भी हो चुकी है। एसडीएम से मांग की है कि गहनता से जांच कराई जाए। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया प्रकरण गंभीर है। खतौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.