तालानगरी में एंट्री पर वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर द्वार का निर्माण होगा
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता तालानगरी में प्रवेश करने वालों को भव्य द्वार नजर आएंगे। तालानगरी में वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर नगर निगम द्वार का निर्माण कराएगा। द्वार का निर्माण अगले 10 दिन में शुरू होगा, जिसका कार्य 3 माह में पूरा होगा। सौंदर्यीकरण व द्वार का निर्माण कराने के लिए 2.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन स्तर से इसका प्रस्ताव मांगा गया था। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को मौका मुआयना देखा।
परियोजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में समुचित विकास कार्यो व सौन्दर्यकरण कराने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों से तालानगरी की पहचान को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में नगर निगम द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.