एटा, अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश भवन, अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना में मंडल स्तर पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से होगा। तालानगरी अलीगढ़ में कलश बैंक्वेट हॉल में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं एटा के कुल 130 जोड़ों का विवाह होगा। डीएम प्रेम रंजन सिंह के मार्गदर्शन में श्रम विभाग से संचालित योजना के तहत जनपद एटा के 27 जोड़े भी लाभान्वित होंगे। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते में Rs.85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 15000 प्रति जोड़ा विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाएंगे। श्रम अधिकारी राज बाबू ने बताया कि यह योजना गरीब एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह को आर्थिक सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.