तालाकटोरा में डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत
लखनऊ, जून 3 -- तालाकटोरा में मंगलवार देर रात पिता को खाना खाने के लिए बुलाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पंड़ित दीनदयाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने रहने वाला सुभाष कनौजिया(22) मजदूरी करता था। परिवार में पिता कुन्नू प्रसाद, तीन भाईयों में दूसरे नंबर का सुभाष था। मृतक के बड़े भाई अजीत ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सुभाष पिता को खाना खाने के लिए बुलाने जा रहा था। इस दौरान वह सड़क पर कर रहा था। यह भी पढ़ें- तालकटोरा में डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सुभाष को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भागने लगा। यह देखकर राहगीरों ने आधा किलोमीटर दौड़ा कर चालक को पकड़ लिया। भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.