अलीगढ़, मार्च 24 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर खुर्द में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुए पथराव और मारपीट के बाद तीसरे दिन सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और हालात पर काबू पाया। गांव तालसपुर खुर्द में शनिवार को इंस्टाग्राम पर डाली गई आपत्तिजनक रील को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव और मारपीट हुई थी। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में एसआई दीपक यादव की ओर से 18 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.