तालझारी में शिवशक्ति महायज्ञ के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय
दुमका, अप्रैल 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी स्थित बासंतिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व शांति कल्याण की कामना को लेकर चल रहे श्री शिवशक्ति महायज्ञ में गुरुवार को भक्तों ने आहुति अर्पित की। यज्ञ मंडप की भक्तों ने परिक्रमा कर विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना किया। यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए पंडित अवधेश शास्त्री ने बताया कि शिवशक्ति महायज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं, वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है। यह भी पढ़ें- शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का समापन इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन उपद्रवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.