तालझारी में रेलवे सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक
दुमका, मार्च 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के पीएम श्री प्लस-टू उच्च विद्यालय, तालझारी में रेलवे सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दुमका रेलवे सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार तथा कांस्टेबल एमसी दे उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रेलवे से जुड़ी सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने छात्रों को बताया कि ट्रेन पर पत्थर फेंकना, पटरी पर किसी भी प्रकार की वस्तु रखना या रेलवे संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है। इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे निर्दोष लोगों की जान तक जा सकती है। कांस्टेबल एमसी दे ने उदाहरण के माध्यम से छात्रों को कहा कि छोटी-सी शरारत भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.