दुमका, फरवरी 15 -- जरमुंडी (दुमका)। तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमासा पंचायत के बैद्यनाथपुर गांव से करीब 200 मीटर दूर डंगाल में 22 वर्षीय आदिवासी महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथमदृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। मृतका की पहचान बैद्यनाथपुर गांव निवासी सोमलाल मुर्मू की पत्नी रूपाली बास्की के रूप में हुई है। महिला का मोबाइल गायब है। पति अपने एक भाई के साथ 15 दिन पहले इंदौर काम करने के लिए गया हुआ है। महिला घर में वृद्ध सास-ससुर के साथ रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रूपाली सास-ससुर को खाना खिला कर खुद भी खाई और सोने के लिए कमरे में चली गई थी। इधर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जब महिला का शव जोरिया (छोटा नदी) के समीप सरसों के खेत के पास देखा तो उसके परिजनों को सूचित किया। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.