बोकारो, अप्रैल 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी के तालझारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक जेवर विक्रेता से चार नकाबपोश अपराधियों ने करीब नौ लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरातों की लूट कर ली। यह घटना आठ अप्रैल बुधवार संध्या करीब 6: 20 अपराह्न की है। इस संदर्भ में पीड़ित आभूषण विक्रेता दिलीप कुमार साह पिता स्वर्गीय रामदेव साह ने तालझारी थाना में आवेदन देकर बताया कि वह तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा गांव का निवासी है। वह जीविकोपार्जन के लिए वह तालझारी हाट के समीप आभूषणों की दुकान संचालित करता है। बीते आठ अप्रैल संध्या 6: 20 के करीब अपनी दुकान बंद कर दुकान के जेवर जेवरात लेकर सोनारायठाढ़ी देवघर निवासी एक संबंधी हरिनंदन साह, पिता स्व सत्यनारायण साह की बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। कुछ ही दूरी जाने पर पीछे से दो बाइक पर सवार चार नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.