दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। तालझारी के सठियारी गांव में सोमवार को मछली पकड़ने के क्रम में मोटर पंप से करंट लगने से 40 वर्षीय जितेंद्र मरांडी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर यूडी केस दर्ज किया है। घर की महिला सुरजमनी मुर्मू ने बताया कि जितेंद्र रोज तालाब में मछली पकड़ने जाता था। तालाब में सिंचाई के लिए पंप लगा हुआ है। मछली मारने के क्रम में वह पंप के करीब आ गया और तार से सट जाने के कारण करंट लग गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर जाकर देखा तो तार से लिपटा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...