कन्नौज, अप्रैल 26 -- आदर्श नगर पंचायत तालग्राम में पिछले कई वर्षों से स्वर्गवाहन (शव वाहन) की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों को आपात स्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी मृतक को अंतिम संस्कार के लिए दाह स्थल तक ले जाने में परिवारीजनों को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, जिससे आम जनमानस में लगातार असंतोष बना हुआ है। इसी समस्या को देखते हुए नगर के नामित सभासद जीतू प्रजापति ने जनहित में पहल करते हुए भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय से उनके बजरिया स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पत्र के माध्यम से तालग्राम के लिए विधायक निधि से स्वर्गवाहन उपलब्ध कराने तथा छिबरामऊ रोड स्थित मां पंथवाली देवी मंदिर पर बेहतर रोशनी व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग रखी।विधायक यह भी पढ़ें- ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.