कन्नौज, मई 16 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सात वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम व मारपीट से जुड़े विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत भवानीसराय निवासी जयवीर, खानपुर कसावा निवासी कालीचरन, अकरमाबाद निवासी इरशाद खां, चांदापुर निवासी श्रीकृष्ण बंजारा, निकवा निवासी गीता व संजीव गिहार तथा नरुइया निवासी करन यादव उर्फ सोन्टी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई। ...