तालग्राम में श्रद्धा के साथ हुई वट वृक्ष पूजा
कन्नौज, मई 16 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल अर्पित कर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाए। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा और कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर पति के लंबी उम्र की मांगी दुआएं महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं देते हुए परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.