कन्नौज, दिसम्बर 7 -- तालग्राम, संवाददाता। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सांगा के तालग्राम आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला निकवा टोल प्लाजा से एक्सप्रेसवे से नीचे उतरा, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तालग्राम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। विधायक ने सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.